Breaking News

केसी शाक्य सपा में शामिल, सांसद आदित्य यादव के साथ आए नजर

Spread the love

बदायूं। जिले की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर और भाजपा नेता केसी शाक्य अब औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी के पाले में चले गए हैं। उनके सपा में जाने की चर्चाएं काफी समय से जोरों पर थीं, लेकिन आज बदायूं सांसद आदित्य यादव के साथ उनकी मौजूदगी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक सांसद द्वारा आगामी चुनाव में टिकट दिलाने के भरोसे पर उन्होंने यह पाला बदला है। हालांकि, केसी शाक्य का पूर्व रिकॉर्ड भी विवादों से घिरा रहा है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं और उनकी संस्था ‘ब्योमटेक’ को वित्तीय गड़बड़ियों के चलते शासन द्वारा ब्लैकलिस्ट भी किया जा चुका है।
इसके बावजूद उन्होंने भाजपा में रहते हुए कई पदों का लाभ उठाया। अब पांच साल सत्ता की मलाई काटने के बाद उनके अचानक साइकिल पर सवार होने से भाजपा खेमे में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सांसद के साथ उनकी तस्वीरों के सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का संशय भी पूरी तरह दूर हो गया है। इस दल-बदल से क्षेत्र के सियासी समीकरणों में नई हलचल पैदा हो गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मालवीय आवास गृह में 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

Spread the loveबदायूं। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती …