Breaking News

डीएम के कड़े रुख पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग*

Spread the love

*
बदायूँ: । जिलाधिकारी अवनीश राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तहसील बिसौली के ग्राम सर्वा पहुंचकर बुखार से पीड़ितों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
डीएम के उक्त निर्देशों के क्रम में सोमवार को उप जिलाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में एसीएमओ, एमओआईसी तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में पहुंचकर बुखार से पीड़ित मरीजों को देखा और उनकी जांच की। मौके पर केवल 75 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए, जिसमें मलेरिया पैरासाइड के 52 टेस्ट किए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए। डेंगू के 30 टेस्ट किए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए। एक व्यक्ति के डेंगू की पुष्टि के लिए एलिसा टेस्ट भेजा गया है। टायफाइड की जांच के लिए 10 सैंपल लिए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए।
स्वास्थ्य टीम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी है कि सर्वा गांव में जो लोग बीमार हैं उनकी जांच की गई हैं, उनमें वह सभी नेगेटिब आए हैं, संभवतः एक दो दिन के बाद पुनः जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ सकती है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि बुखार के कारण दवा एवं एंटीवायटिव खाने से भी मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जांच में जल्द नहीं आता है। कभी-कभी वायरल फीवर होने पर मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जांचों में नहीं आता है। टीम ने पाया कि गांव के वायरल फीवर से पीड़ित 09 लोग प्राइवेट अस्पताल में पहले से भर्ती हैं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन वात्सल्य की योजनाओं का पात्रों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, 30 सितंबर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन वात्सल्य के तहत जिला …