अलापुर। थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को अभियान के तहत ग्राम विशनपुरी निवासी जोगेंद्र पाल (35) को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार आरोपी को तहसील सदर बदायूं स्थित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार और कांस्टेबल पराग चौधरी शामिल रहे।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat