Breaking News

अलापुर पुलिस ने एक घंटे में तीन वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया

Spread the love

अलापुर। कस्बा अलापुर बाजार से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे को पुलिस ने करीब एक घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। बच्चा मिलने के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ककराला के वार्ड नंबर 12 निवासी एक व्यक्ति ने मिशन शक्ति टीम और चीता मोबाइल को सूचना दी कि बाजार में साथ आया उसका करीब तीन वर्षीय बच्चा कहीं भटक गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद बच्चा अलापुर बाजार में सड़क पर घूमता मिला।

पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता पर आभार जताया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सनी चौधरी समेत पुलिस टीम शामिल रही।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

PDA पंचायत एवं बूथ संरक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे PDA पंचायत एवं बूथ …