बदायूं। यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों पर पहले से कई तरह के कर हैं। यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगने से डिजिटल लेनदेन प्रभावित होने और नकद लेनदेन बढ़ने की आशंका है। प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सहयोग किया है।
जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने शुल्क वापस लेने की मांग की। इस दौरान रूपेंद्र सिंह लाम्बा, संजय रस्तोगी, राजेश गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat