Breaking News

हरीश शाक्य के नेतृत्व में बिल्सी से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ

Spread the love

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में बिल्सी से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान निजामपुर, हैदलपुर, बरायमय खेड़ा और गुराई में ग्रामीणों व युवाओं ने स्वागत किया। गुराई में पोप सिंह स्मारक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने भी यात्रा का अभिनंदन किया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू नर्सिंग कॉलेज के 17 स्टुडेंट्स का कैंपस ड्राइव में अपोलो हॉस्पिटल में चयन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के स्टुडेंट्स की उत्कृष्ट प्रतिभा और पेशेवर दक्षता …