बदायूं। एसआईएस द्वारा सुरक्षा कर्मियों के पंजीयन के लिए जिले में विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ के कमांडेंट के आदेश पर होने वाले इन शिविरों के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित विकासखंडों में अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन प्रक्रिया पूरी कराई जाए। साथ ही शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और कार्यक्रम का निर्धारित समय के अनुसार पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक सुरक्षा कर्मी शिविर में पहुंचकर नियमानुसार अपना पंजीयन करा सकेंगे।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat