Breaking News

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र या वैकल्पिक दस्तावेज जरूरी

Spread the love

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मतदाताओं से निर्धारित पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।

जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी हुआ है, उन्हें मतदान के समय इसे प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें सेवा पहचान पत्र, सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शिक्षण संस्थान का सेवा पहचान पत्र, डिग्री-डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड भी शामिल हैं।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में डॉ. विशेष गुप्ता बोले, युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संपदा

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर ऑफिस के तत्वावधान …