Breaking News

नोडल शिक्षक संकुल और एआरपी का क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नोडल शिक्षक संकुल एवं नोडल एआरपी का दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन नौ सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।

एसआरजी सुधा मिश्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। जिला समन्वयक निपुण कमलेश कुमार ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, बाल-केंद्रित शिक्षण, दक्षता आधारित शिक्षा, समावेशी शिक्षा, शिक्षक सहयोग और शैक्षिक नेतृत्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। एसआरजी पीयूष कुमार ने गतिविधि आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों पर जोर दिया। जसवीर सिंह ने समूह कार्य और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के अनुभव साझा कराए।

प्रशिक्षकों ने कहा कि नोडल शिक्षक संकुल और एआरपी विद्यालयों को अकादमिक सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लगातार बारिश से फसलें प्रभावित, किसानों को तत्काल राहत दे सरकार : रामलखन यादव एडवोकेट

Spread the loveभारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मा रामचंद्र यादव के निर्देशानुसार युवाजिलाअध्यक्ष रामलखन …