बदायूं। सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज जगत में महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता एवं स्वावलंबन कैंप लगाया गया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 112, 1090, 181, 1098, 1076 और 1930 हेल्पलाइन के उपयोग की अपील की। बालिकाओं को दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, पीसीपीएनडीटी एक्ट और मासिक धर्म से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया।
जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान ने निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया बताई। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनीत कुमार और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat