Breaking News

गाड़ी से कुचलकर महिला की हत्या करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा

Spread the love

​बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में चार दिन पूर्व गाड़ी से कुचलकर की गई 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुजरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित अभियुक्त हिमांशु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
​घटनाक्रम के अनुसार, बीते 4 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे ग्राम कोल्हाई में आरोपियों ने वादी पक्ष के साथ मारपीट की थी। विवाद के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से वादी की 50 वर्षीय मां लज्जावती के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 191(2), 191(3), 115(2) और 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे समसपुर बल्लू मार्ग से नामजद अभियुक्त हिमांशु पुत्र शेर सिंह (निवासी कोल्हाई) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमरुद्दीन सहित मुख्य आरक्षी ललित कुमार, आरक्षी कादिर खान, पवन कुमार व मयंक तोमर शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन लीला का भव्य प्रसंग, भक्तों ने लगाई परिक्रमा व लगाया छप्पन भोग

Spread the loveबदायूं। मोहल्ला चहामीर स्थित स्वर्णकार रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के …