Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बुधवार को थाना मुजरिया और बिल्सी के विवेचकों की बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विवेचक से मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए बिंदुवार समीक्षा की।

एएसपी ग्रामीण ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और आवश्यक विधिक कार्रवाई समय से पूरी करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने को कहा।

इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी बिल्सी और पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the loveबदायूं, 30 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली …