Breaking News

नोडल शिक्षक संकुल एवं एआरपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नोडल शिक्षक संकुल एवं नोडल एआरपी का दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी नौ सत्रों में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

एसआरजी सुधा मिश्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक निपुण कमलेश राज ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, बाल-केंद्रित शिक्षण, दक्षता आधारित एवं समावेशी शिक्षा, शिक्षक सहयोग तथा शैक्षिक नेतृत्व पर जानकारी दी। एसआरजी पीयूष कुमार ने गतिविधि आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों पर जोर दिया। जसवीर सिंह ने समूह कार्य और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से अनुभव साझा कराए।

प्रशिक्षकों ने कहा कि नोडल शिक्षक संकुल एवं एआरपी विद्यालयों को अकादमिक सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और नवाचारों को विद्यालयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सहसवान में एटीएम तोड़ने के प्रयास का खुलासा, एक गिरफ्तार

Spread the loveसहसवान। थाना पुलिस ने एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को …