राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश, छात्राओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उपप्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान को याद किया। एनसीसी प्रभारी अवनीशा वर्मा ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat