बदायूँ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद पार्क में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन धारण किया व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही उनकी सेवा और बलिदान को याद किया। तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ दिलाई।
Check Also
रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल
Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …
Budaun Amarprabhat