Breaking News

पिंडौल की रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग से सीता हरण तक का हुआ जीवंत मंचन

Spread the love

लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, जटायु-रावण युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को किया भावुक

बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला क्लब के मंच पर आदर्श रामलीला कमेटी हसनपुर, अमरोहा के कलाकारों ने शूर्पणखा की नाक काटने से लेकर सीता हरण तक की लीला का रोचक मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया।

मंचन में दिखाया गया कि पंचवटी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान कुटिया में निवास कर रहे थे। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा श्रीराम पर मोहित होकर विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास पहुंचती है। बार-बार असफल होने पर वह माता सीता पर हमला करने का प्रयास करती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते हैं।

इसके बाद खर-दूषण का वध, रावण द्वा रा मारीच की सहायता से स्वर्ण मृग का मायाजाल रचना और साधु के वेश में माता सीता का हरण करने के दृश्य दिखाए गए। अंत में माता सीता की पुकार सुनकर जटायु रावण का रास्ता रोकता है और युद्ध करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर देता है। जटायु-रावण युद्ध के मंचन के साथ पर्दा गिरते ही दर्शक भावुक हो उठे।

इस अवसर पर मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, जगदीश सक्सेना, अजय सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, अनुराग भूषण गुप्ता, चौधरी जसवंत सिंह, सोवरन सिंह, मुनीश शर्मा, अनिल तिवारी, शुभम तिवारी उर्फ तन्नू तिवारी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में मेडिकल स्टुडेंट्स बोले, नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के एमबीबीएस स्टुडेंट्स …