Breaking News

विधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Spread the love

विधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन की मजबूती पर चर्चा

बगरैन। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने बगरैन मंडल का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वह युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विपिन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस मौके पर राहुल सिंह करनपुर, हरिओम पाराशरी, रितेश चौहान, अंबुज सिंह, सुनील सिंह एडवोकेट, राजीव सिंह, दीपक चौहान, राजेश उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, रविलाल सिंह, सोमेश मिश्रा और अन्नू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में विपिन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अनन्त घोष ब्यूरो


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेघनाथ वध और सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए भावविभोर

Spread the loveबिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौलीगंज में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध एवं …