Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 137 जोड़ों का हुआ विवाह

Spread the love

बदायूँ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकासखंड दातागंज, विकासखंड समरेर, विकासखंड उसावा, विकासखंड म्याऊं, एवं नगर निकाय आलापुर, उसावां, दातागंज के 137 जोड़ों का विवाह विकासखंड परिसर म्याऊं में संपन्न हुआ, जिसमें 05 मुस्लिम और 132 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए। विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी, लोकप्रिय व अनूठी योजना है, इसमें सर्व समाज को सम्मिलित करके विवाह संपन्न कराया जाता है। गृहस्थी की गाड़ी के दो पहियों के समान है इसमें संतुलन बहुत आवश्यक है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें से एक महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। इस योजना अंतर्गत जोड़ों का विवाह पूरे गरिमा और सम्मान के साथ कराया जाता है और इसमें शीर्ष स्तर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य लोग सम्मिलित होते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्य अतिथि गण द्वारा मंच पर नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भेंट की गई। अंत में केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ रविंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री शारदाकांत, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख म्याऊं प्रतिनिधि के.सी. शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उसावां दिनेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समरेर, धीरज सक्सेना समाजसेवी उद्योगपति रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!