दातागंज। ग्राम पंचायत पापड़ हमजापुर स्थित ऐतिहासिक ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले का भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप और महंत परमात्मा दास महाराज मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ पर क्षेत्रीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं तथा लोक आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और परंपराओं को संरक्षित रखने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान सौरभ कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat