Breaking News

हत्या के प्रयास में दोषी को 10 साल की सजा

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के अंतर्गत बदायूं पुलिस की सशक्त पैरवी से सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के पर्यवेक्षण, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग के बेहतर समन्वय से यह सफलता मिली है।
पहले मामले में थाना बिल्सी क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2024 में पंजीकृत हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट (मुकदमा अपराध संख्या 384/2024, धारा 109 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट) के आरोपी राजेश उर्फ रज्जन पुत्र निहाल सिंह, निवासी खेड़ा पूर्वी (थाना बिल्सी) को दोषी करार दिया गया। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रमाकांत ने पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। एडीजे-06/गैंगस्टर न्यायालय बदायूं ने सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त राजेश उर्फ रज्जन को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस पैरवी में पैरोकार कांस्टेबल संगीत चौधरी और लोक अभियोजक ओमपाल कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं, दूसरे मामले में थाना सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट (मुकदमा अपराध संख्या 653/2023, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट) के अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र मुन्ने खां, निवासी नदायल (थाना सहसवान) को न्यायालय ने सजा सुनाई। विवेचक उपनिरीक्षक विनोद कुमार की विवेचना और पैरोकार कांस्टेबल रामेंद्र व लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी के चलते एडीजे-09/एनडीपीएस एक्ट कोर्ट बदायूं ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा तथा चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना न भरने पर एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एक ही रात में मकान और मंदिर में चोरी, नकदी-जेवर लेकर चोर फरार

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में चोरों ने एक ही रात …