उसहैत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर उसावां ब्लॉक की न्याय पंचायत लिलवां में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में बरैनियां और मौजमपुर के खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो में मौजमपुर की बालिका टीम और बरैनियां की बालक टीम विजेता रही। कबड्डी में भी मौजमपुर की बालिका तथा बरैनियां की बालक टीम ने बाजी मारी। प्राथमिक विद्यालय वर्ग में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में निर्णायक मंडल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
Budaun Amarprabhat