Breaking News

बदायूं में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई, नौ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना कादरचौक पुलिस ने चार, बिसौली पुलिस ने तीन और फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक व्यक्ति को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं बिसौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं से संबंधित एक पुराने मुकदमे के आरोपी को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी और सहसवान से 11 वारंटी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और फरार चल …