Breaking News

व्यापारियों की सुरक्षा व कल्याण को लेकर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने शनिवार को व्यापारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को सौंपा।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी समाज देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। रोजगार सृजन और राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद व्यापारियों को स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि देश के व्यापारियों और उनके परिवारों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में दुकान में आग लगने या प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता देने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा, स्नातक एवं शिक्षक की तर्ज पर विधान परिषद और विधानसभा में व्यापारियों के प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर प्रदान करने तथा पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की गई है। पदाधिकारियों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा जताई है। इस दौरान रवींद्र वार्ष्णेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी और सहसवान से 11 वारंटी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और फरार चल …