बदायूँ: । किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, बदायूँ की प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के अंतर्गत मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले लगभग 842 गन्ना किसानों को 15 से 24 नवम्बर 2026 तक की गई गन्ना आपूर्ति के मूल्य का भुगतान कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने के कुल मूल्य 180.99 लाख रुपये का भुगतान बैंक के माध्यम से सीधे गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया गया है। अब किसी भी कृषक का चीनी मिल पर कोई बकाया नहीं है।
—-
Budaun Amarprabhat