Breaking News

28 राज्यों के 175 शिक्षक और 27 समाजसेवी सम्मानित संतपाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के प्रेरणा पुंज स्व. संतपाल सिंह राठौड़ की 81वीं जयंती के अवसर पर पैतृक गांव नवीगंज स्थित स्मृति स्थल पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा देशभर में वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन, बदायूं में आयोजित 11वें संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026 को विकसित भारत की संकल्पना को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश यादव उप निदेशक, युवा कल्याण ने किया। समारोह में 28 राज्यों से आए 175 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 तथा 27 विभूतियों को प्रकृति प्रहरी, नारी शक्ति, समाजसेवी और भारतीय हिन्दी सेवी अलंकरण प्रदान किए गए। साथ ही कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि शिक्षक, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता भारत को विकसित व विश्व गुरु बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। स्काउट-गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष व मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और संस्कारी नागरिक गढ़ने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षा सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शैलेश भाई प्रजापति ने समारोह को सामाजिक परिवर्तन की सशक्त पहल बताया।
संगठन के अध्यक्ष व मुख्य संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि संस्था शिक्षकों को विशिष्ट नागरिक का दर्जा दिलाने, स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा तथा अनुच्छेद 21-क और आरटीई अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देशव्यापी अभियान चला रही है। अध्यक्षता राम बहादुर पांडेय ने की, जबकि डॉ. राकेश कुमार जायसवाल मुख्य वक्ता रहे। संचालन डॉ. गायत्री मिश्रा व प्रभाकर सक्सेना ने किया और आभार रामगोपाल ने जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू का सेहत महकमे के संग छह बरस तक के बच्चों की श्रवण जांच को एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीईआरए-बेरा और ओएई सरीखी …