Breaking News

निःशुल्क शिक्षा और नवाचारों के लिए तरुण कुमार ‘राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026’ से अलंकृत

Spread the love

बदायूं। जिले के युवा शिक्षक तरुण कुमार ने शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। 28 नवंबर को स्काउट भवन, बदायूं में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) द्वारा आयोजित संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 में उन्हें ‘राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। 23 वर्ष 6 माह की आयु में यह सम्मान पाने वाले वे देश के सबसे कम उम्र के शिक्षक बने हैं। इससे पूर्व मई में लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में भी वे सबसे कम उम्र में ‘राज्य स्तरीय शैक्षिक गौरव सम्मान-2026’ प्राप्त कर चुके हैं।
वर्ष 2020 में कक्षा 12वीं के दौरान भाषण प्रतियोगिता में जीते 83 हजार रुपये में से 80 हजार रुपये से पिता का ऋण चुकाने के बाद तरुण ने शेष तीन हजार रुपये से मात्र 17 वर्ष की उम्र में टीनशेड में ‘नुक्कड़ पाठशाला-द विज़न’ की शुरुआत की थी। बिना किसी सरकारी मदद या डोनेशन के संचालित इस पाठशाला में पिता-विहीन छात्राओं और अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।
पाठशाला के 20 विद्यार्थी एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर कुल 9.60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं तथा दो वर्षों में जिले की चारों शीर्ष रैंक भी यहीं से रही हैं। ‘लिटिल मास्टर टीचिंग मॉडल’, ‘जागरूक ज़िन्दगी कोर्स’, ‘मोबाइल पाठशाला’ और ‘नुक्कड़ गुल्लक’ जैसे नवाचारों के लिए उन्हें अब तक 11 सम्मान मिल चुके हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आमगांव के भूड़ जंगल में कई नलकूपों में चोरी, किसानों को हजारों की चपत

Spread the loveबदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जवाहरपुरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम आमगांव …