Breaking News

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। क्षेत्र के गांव नहडोली में रविवार शाम खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से 35 वर्षीय सिकंदर पुत्र पप्पू की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सिकंदर रविवार शाम अपने खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक जगवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

आसफपुर से दानवीर सिंह।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बसियानी में स्कूल मार्ग पर कीचड़ व गंदगी से परेशान ग्रामीण, डीएम से कार्रवाई की मांग

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसियानी में विद्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते …