Breaking News

टीएमयू का मेडिकल कॉलेज गोल्ड कैटेगरी से सम्मानित

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा, यह गोल्ड श्रेणी का सर्टिफिकेट और ट्राफी टीएमयू की बहुप्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा का प्रतिफल

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर को ग्लोबल हार्टफुलनेस एस्से इवेंट 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड कैटेगरी के संग ट्राफी से सम्मानित किया गया है। यह सर्टिफिकेट और ट्राफी कॉमनवैल्थ की सेक्रेटरी पैट्रिका स्कॉटलैंड केसी और श्री राम चन्द्र मिशन के प्रेसीडेंट एवम् पदम विभूषण श्री कमलेश डी. पटेल की ओर से जारी किया गया है। भारत के संग-संग भूटान में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में करीब एक लाख स्टुडेंट्स ने प्रतिभाग किया। इस इवेंट में टीएमएमसी के यूजी और पीजी के 350 स्टुडेंट्स ने शिरकत करके नौवीं पॉजिशन पाई। इसके लिए तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर को ट्राफी के संग-संग गोल्ड कैटेगरी के सर्टिफिकेट से नवाजा गया। उल्लेखनीय है, ग्लोबल हार्टफुलनेस एस्से इवेंट 2024 में हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के संग-संग श्री राम चन्द्र मिशन और द कॉमनवैल्थ की भी अहम भूमिका है।
दो श्रेणी में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीएमयू ने सेकेंड कैटेगरी में भाग लिया। एक दर्जन भाषाओं में जून में आयोजित की निबंध प्रतियोगिता की सेकेंड श्रेणी में शब्दों की सीमा 750 थी। अमेरिका की जानी-मानी हैल्थ केयर एक्टिविस्ट एलिजाबेथ एडवर्ड्स के एक कोट्स पर आधारित निबंध प्रतियोगिता की थीम थी- लचीलापन आपके नए वास्तविकता को स्वीकार करना है, भले ही वह पहले जैसी अच्छी न हो। इस गोल्ड कैटेगरी के सर्टिफिकेट और ट्राफी मिलने के बाद प्रो. एनके सिंह ने कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन से शिष्टाचार भेंट की। कुलाधिपति श्री जैन ने कहा, यह गोल्ड श्रेणी का सर्टिफिकेट और ट्राफी टीएमयू की बहुप्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा के प्रति संजीदगी का प्रतिफल है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …