Breaking News

मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, चार हुए घायल

Spread the love

मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, चार हुए घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के शहजादनगर खेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद गांव के दबंगों ने एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडीकल परीक्षण कराकर जांच शुरु कर दी है। गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी धर्मवीर ने आरोप लगाते हुए बताया गांव के ही कुछ लोगों से बीती सोमवार की शाम मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दबंगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में धर्मवीर, शकुंतला देवी, धीरज कुमार और सुनील घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …