Breaking News

रिजल्ट पाकर खुशी से झूमे छात्र, मेधावी हुए पुरस्कृत

Spread the love

रिजल्ट पाकर खुशी से झूमे छात्र, मेधावी हुए पुरस्कृत

बिल्सी। विकास ख्ंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। जिसे पाकर वह खुशी झूम उठे। मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने कक्षा छह में प्रत्या, हिमश्री, मोहित कक्षा सात में अंजलि, विपिन कुमार, नितिन कुमार एवं कक्षा आठ में सचिन कुमार, पुष्पा, तनिष्का ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रधानाध्यापक अरविंद जैन ने बताया कि कक्षा एक में दिव्य प्रकाश, जिया परवीन, शिवि शर्मा, कक्षा दो में हरकथा, मीनू, सुनीता, तीन में रोशनी, प्रशांत, शिवम चार में रिजवा, आयुषि, पि्रयका एवं पांच में अंजलि, ओमकार, शाहिल ने अपनी कक्षा में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान पाया। जिन्हे प्रतीक चिन्ह एवं रिल्जट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खां, एसएमसी अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, बलवीर, मुनेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेमशंकर, रचना गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश बाबू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग

Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …