Breaking News

जैन धर्म का सबसे पावन एवं शक्तिशाली मंत्र है णमोकार

Spread the love

जैन धर्म का सबसे पावन एवं शक्तिशाली मंत्र है णमोकार

बिल्सी:-नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आज विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर महामंत्र णमोकार का जाप किया गया ।यहां सामूहिक रूप से जैन समाज की महिलाओं ने इस मंत्र का 108 बार से अधिक वाचन किया जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू ने जानकारी देते हुए बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे पावन एवं शक्तिशाली मंत्र है, जो विनम्रता, अहिंसा, भाईचारे और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। यह मंत्र न केवल मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन का माध्यम है, बल्कि विश्व में सद्भाव और शांति की स्थापना का प्रभावी सूत्र भी है ।इस मौके पर अनिल जैन सोनी,शीला जैन,रेखा जैन,रीता जैन,ममता जैन,चुन्नी जैन,डॉ आरती जैन आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …