Breaking News

शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ, हुआ भंडारा

Spread the love

शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ, हुआ भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हरगनपुर में स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। उसके समापन पर यहां एक भंडारा भी कराया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। बताते है कि गांव के राघव परिवार द्वारा पहले मंदिर को फूलमालाओं से सजाया गया। उसके बाद 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ किया गया। जिसका समापन बुधवार को हवन, आरती, प्रसाद वितरण के साथ किया गया। उसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसको सफल बनाने में गांव अशोक कुमार सिंह राघव, रामकिशोर सिंह राघव, शांति देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!