Breaking News

बड़नौमी रघुनाथ मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

Spread the love

बड़नौमी रघुनाथ मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

बिल्सी। बीती रविवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। आचार्य अरुण शर्मा द्वारा महाराज पर चोला चढ़ाया एवं पूजन कराया। उसके बाद गौरव, ठाकुरदास एवं सुधाकर शर्मा द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान जी के भजनो‍ं पर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। सभी भक्तों ने तालियों के साथ राम नाम के संकीर्तन का आनंद लिया। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मनीश शर्मा, सुमित शर्मा, नितिन शर्मा, तरुण शर्मा, विजय शर्मा, सुखलाल शर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, शिवम शर्मा, रिंकू ठाकुर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …

error: Content is protected !!