Breaking News

उझानी में रोडवेज बस ने खड़े ई रिक्शा में मारी टक्कर, चार लोग घायल हुए, दो रैफर

Spread the love

उझानी में रोडवेज बस ने खड़े ई रिक्शा में मारी टक्कर, चार लोग घायल हुए, दो रैफर

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर बुधवार 1:30 बजे के आसपास पीरनगर गांव के मोड़ पर रोडवेज बस ने खड़े ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें थाना उझानी क्षेत्र के पीरनगर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय कन्यावती पत्नी हरद्वारी लाल व फूलपुर गांव का रहने वाला 50 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र राम किशन व इसी गांव के रहने वाले 12 वर्षीय दीपेश पुत्र रामविलास 13 वर्षीय अजय पुत्र मुन्ना लाल घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणो की भीड जुट गई । ग्रामीणों ने एम्बुलैस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलैस ने सभी घायलों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने ई रिक्शा चालक मुन्नालाल व कन्यावती की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । वहीं घायल दीपेश व अजय का प्राथमिक उपचार किया । वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …