Breaking News

नाबालिग बच्ची के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

> *थाना जरीफनगर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ छेडखानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान बदायूँ के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 18.04.2025 को *थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 66/2025 धारा 333/74/115(2)/31(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना जरीफनगर बदांयूँ मे नामित अभियुक्त बबलू पुत्र गिन्दू कश्यप उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ को आज दिनांक 18.04.2025 को ग्राम जतकी से खुद के खेत से भूसा भरते हुये गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया* ।

*घटना का विवरण* –
दिनांक 17.04.2025 को वादी बदन सिंह पुत्र धर्मी निवासी जतकी थाना जरीफनगर बदायूं द्वारा लिखित तहरीर देकर खुद की पुत्री उम्र करीब 12 वर्ष घर पर अकेली थी। दिनांक 16.04.2025 की रात्रि 22.00 बजे गांव जतकी का ही बबलू पुत्र गिन्दू द्वारा वादी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकड़ लिया तथा उसके साथ छेड़खानी करने लगा तथा पैसों का लालच देकर गलत काम करने को कहा और जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर वादी की पुत्री के चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया लिखित तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 66/25 धारा 333/74/115(2)/351(2) bns ओर 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*-
बबलू पुत्र गिन्दू कश्यप उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!