Breaking News

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक संगोष्ठी कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि दिनों दिन धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है, हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे समूची कुदरत के लिए अस्तित्वका संकट खड़ा हो गया है। प्रकृति की संरचना में की जा रही छेड़छाड़ के चलते वायुमंडल में गैसों का संतुलन बिगड़ गया है। इन सभी का एक मात्र उपाय वृक्षारोपण ही है। संरक्षक विष्णु असावा ने कहा कि जब मनुष्य दुनिया छोड कर जाता है तोह उसके अंतिम संस्कार में पेड़ो की लकड़ियों को जलाया जाता है। इसलिए लोगों को चाहिए की प्रकृति संरक्षण के लिए प्रत्येक मनुष्य को दो-दो वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। इस मौके पर पीयूष वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, देव ठाकुर, वंश गिरी, ओजस्वी जौहरी, कासिम खैरवी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!