Breaking News

निष्पादन अनुदान से ग्राम पंचायत बिनावर में होेंगे विकास कार्य, डीएम ने ली बैठक

Spread the love

निष्पादन अनुदान से ग्राम पंचायत बिनावर में होेंगे विकास कार्य, डीएम ने ली बैठक
बदायूँ: 28 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष मंे निष्पादन अनुदान के अन्तर्गत चयनित विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बिनावर मंे आवंटित धनराशि तथा निरस्त कार्याे के सापेक्ष बचत धनराशि से अन्य कार्याे को कराये जाने के सम्बंध में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गयी।
सचिव ग्राम पंचायत बिनावर द्वारा अन्य नये कार्याे का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नये कराये जाने वाले कार्याे के स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सालारपुर, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सहायक विकास अधिकारी (पं०) सालारपुर, सचिव ग्राम पंचायत बिनावर, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सौदान सिंह को दो साल का कारावास

Spread the loveबिसौली के वर्ष 2014 के मामले में अदालत ने सुनाई सजा, एक हजार …