Breaking News

अटल चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग

Spread the love

बिसौली। एसडीएम राशि कृष्णा व मंडी सचिव हिम्मत सिंह के निर्देशन में सोमवार रात्रि करीब 10 बजे मंडी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मौर्य द्वारा सचल दल के सदस्यों के साथ नगर के अटल चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लकड़ी का ट्रक मंडी शुल्क की चोरी कर चंदौसी से बदायूं जा रहा था। चेकिंग के दौरान मंडी निरीक्षक रंजीत कुमार मौर्य ने ट्रक को पकड़ लिया। जिससे 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर ट्रक को छोड़ा गया। मण्डी निरीक्षक रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य आगे भी जारी रहेगा। बिना मंडी शुल्क दिए वाहन ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। इस दौरान मंडी सचिव हिम्मत सिंह, मंडी निरीक्षक दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …