Breaking News

कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Spread the love

बिसौली। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो को फील्ड में उतरकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने को निर्देशित किया। ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र छेदालाल का गाटा संख्या 215 में गलत नाम दर्ज हो गया है। जिसका तहसीलदार श्री शुक्ला ने तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। श्री शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए की सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं से दिया गंगा संरक्षण का संदेश

Spread the loveबिल्सी के मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत आयोजन, 30 से …