Breaking News

विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

Spread the love

बिसौली। अक्षय तृतीया के अवसर पर बालाजी महाराज की असीम कृपा से ग्राम पनौड़ी स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज का नगर के वरिष्ठ चिकित्सक दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। डा. दीपेंद्र गुप्ता ने बताया कि अगले एक वर्ष में कोल्ड स्टोरेज बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के किसानों की खुशहाली एवं आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य की आधारशिला रख रहा हूं। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वे आत्मनिर्भर हो सके। इस अवसर पर डॉ गुंजन गुप्ता, रजनी गुप्ता, स्वाति वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता, अनीता गुप्ता, पुलकित गुप्ता, अंकित गुप्ता, ओमेंद्र यादव, पप्पू ठाकुर, अरविंद, राजपाल, विपनेश आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …