Breaking News

भगवान परशुराम की पूजा -अर्चना एवं पुष्प मालाएं अर्पित कीं

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं के द्वारा भगवान विष्णुजी के छठे अवतार प्रभु श्री परशुराम जी का जन्म दिवस मनाने हेतु जनपद -बदायूं के ब्लाक- बिसौली के ग्राम -शरह बरौलिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र नारायण मिश्र व मंडल सचिव श्री कैलाश चन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की पूजा -अर्चना एवं पुष्प मालाएं अर्पित कीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा व संचालन बिसौली ब्लाक अध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने किया। जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक ने बदायूं के लाबेला चौक एवं परशुराम धर्मशाला स्थित भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर पूजन अर्चन वंदन एवं माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के उपरान्त मिष्ठान वितरण व भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सायं के समय भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा निकाली गई।
बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम ब्राह्मणों ने समस्त विश्व के कल्याण के हित में चिन्तन मनन एवं कार्य किए हैं। अत्याचार, अन्याय एवं शोषण होने पर वे हमेशा पहले आगे बढ़े हैं और उसके निवारण हेतु कार्य किए हैं। भगवान भगवान परशुराम जी ने भी ऐसे ही कार्य किए। हमें भी उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
बैठक में बोलते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि हमने सभी के कल्याण हेतु कार्य किए हैं और करते रहना है।
बैठक में बोलते हुए मंडल सचिव श्री कैलाश चन्द्र मिश्र ने कहा कि कल्याण के कार्य सामूहिक रूप से करना सरल रहता है। इसलिए हमें संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में सर्व श्री पंडित अनिल शर्मा, सत्यदेव मिश्रा, सर्वेश पाठक,मुनीश दीक्षित,एकांश शर्मा,पवन उपाध्याय, अनिल तिवारी, माखनलाल उपाध्याय,सत्य पाल शर्मा, कुलदीप शंखधार,मनोहर लाल शर्मा, रूप किशोर शर्मा, अवनीश पाराशरी, ब्रजेश शंखधार, महेश शर्मा,श्याम पाल पाठक, राम वीर शर्मा, हरद्वारी लाल कटिया आदि ने भी भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं अपने अपने विचार व्यक्त किए।
राम अवतार मिश्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।
एवं कैलाश चन्द्र मिश्र, मंडल सचिव।
एवं रूपेन्द्र नारायण मिश्र, जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं।

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

सहसवान: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में धर्म …

error: Content is protected !!