Breaking News

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कार्यक्रम*

Spread the love

*मातृ दिवस के उपलक्ष्य में फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कार्यक्रम*

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज शनिवार को मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य, गीत-गायन, कविताएं आदि गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति पेश कर सभी का मन मोह लिया।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों ने अपनी माताओं के बारे में मार्मिक उपाख्यानों और संदेशों को साझा किया, जिसमें उनके हर दिन किए जाने वाले प्यार, समर्थन और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। जब छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति गहरा स्नेह और प्रशंसा व्यक्त की जो उनके जीवन में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रदर्शन के अलावा, छात्रों को अपनी माताओं के लिए हस्तनिर्मित कार्ड और उपहार बनाने, कृतज्ञता की व्यक्तिगत अभिव्यक्तियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्यार दिखाने का भी अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी .सिंह ने  मां की महिमा का वर्णन करते हुए उन्हें त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की मूर्ति बताया, जिसकी छाया में मनुष्य ही नहीं देवता भी स्वयं को आनंदित अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की मूक भाषा को समझती है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस उत्सव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह माताओं द्वारा प्रदान किए गए बिना शर्त प्यार, बलिदान और मार्गदर्शन का सम्मान और सराहना करने का एक समर्पित अवसर प्रदान करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों नृत्य, गीत-गायन, कविताएं, हस्तनिर्मित कार्ड और उपहारों को प्रशंसा करते  हुए उनके अपनी अपनी माताओं की आज्ञा का पालन करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, पूनम चौहान, रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, अंकित राठौर,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) रवीना (पी. टी. आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!