Breaking News

सोत नदी पुल बंद होने से 100 गांवों का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्ग निर्माण में देरी – बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने लिया संज्ञान

Spread the love

सोत नदी पुल बंद होने से 100 गांवों का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्ग निर्माण में देरी – बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने लिया संज्ञान

बिसौली (बदायूं)। नगर बिसौली के समीप रानेट चौराहे पर स्थित सोत नदी का पुल अक्टूबर 2023 में कमजोर होने के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न हो पाने से भारी वाहन भी मजबूरी में उसी कमजोर पुल से गुजरने लगे थे। फलस्वरूप, प्रशासन ने दिसंबर 2024 में उक्त पुल को पूर्ण रूप से बंद कर दिया, लेकिन वैकल्पिक मार्ग अब तक तैयार नहीं हो सका है और पुल का पुनर्निर्माण भी आरंभ नहीं हुआ है। इस स्थिति के चलते क्षेत्र के लगभग 100 गांवों का संपर्क बिसौली तहसील मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीण ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे बुजुर्गों, बीमारों, महिलाओं, बच्चों और दैनिक कार्यों से जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने स्वयं संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) देवपाल सिंह को निर्देशित किया। इस पर देवपाल ने जानकारी दी कि वैकल्पिक मार्ग पर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और यह कार्य 15 मई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं कर सका तो उस पर ₹7.5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। जनता को अब 15 मई तक मार्ग के खुलने की आशा है, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …