Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस’

Spread the love

‘लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस’

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 11 मई 2025 को मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती सेनरा वैश्य (पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा, उसैत) एवं विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती सेनरा वैश्य (पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा, उसैत) एवं विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर हमारे विद्यालय के नवीनतम स्विमिंग पूल का उद्घाटन हमारे सम्माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती सेनरा वैश्य जी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना और हनुमान चालीसा की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद माताओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। छोटे बच्चों ने भी गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।
विशेष आकर्षण रहा बच्चों द्वारा अपनी माताओं के साथ संयुक्त नृत्य और विभिन्न खेल गतिविधियाँ, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में छात्रों द्वारा एक भावनात्मक नाटक की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती सेनरा वैश्य ने सभी को मातृदिवस की बधाई देते हुए कहा कि सत्र के आरम्भ में बहुत हे शीघ्र ऐसा भव्य समारोह करना विद्यालय क्विक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं ईश्वर से कामना करती हूँ कि विद्यालय अपनी श्रेष्ठतम ऊंचाइयों पर पहुंचे।
विद्यालय के शैक्षिक निदेशक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “माता का ऋण इस पृथ्वी पर कोई भी नहीं चुका सकता। जो एक माँ अपने बच्चों के लिए करती है, वह कार्य कोई दूसरा नहीं कर सकता। अतः हमें अपनी माँ का सदैव सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा, “यदि इस दुनिया में कोई सच्चा साथी है, तो वह माँ ही है। वह निःस्वार्थ भाव से हमारी सेवा करती है और हमारी उन्नति में कभी ईर्ष्या नहीं करती।” उन्होंने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!