Breaking News

गाली देने से मना किया तो पिता-पुत्री की कर दी पिटाई

Spread the love

गाली देने से मना किया तो पिता-पुत्री की कर दी पिटाई

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर में गाली गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है। साथ ही घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। गांव सीतापुर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र मटरुलाल ने बताया कि बीती बुधवार की रात करीब नौ बजे उनके घर के सामने गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसको गाली गलौज करने से मना किया तो उसने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उनकी बेटी शांति भी वहां आ गई। तो शांति के साथ भी मारपीट कर दी। जिससे पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना की शिकायत आज कोतवाली पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …