Breaking News

यज्ञ तो सब सुखों का मूल है : मनोज कुमार

Spread the love

यज्ञ तो सब सुखों का मूल है : मनोज कुमार

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2025 के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने अपने सहयोगियों के साथ जिलेभर में जनसंपर्क कर रहे है। आज बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह को यज्ञ महोत्सव का आमंत्रण पत्र दिया। महोत्सव के निर्देशक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने बताया यज्ञ महोत्सव का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार का प्रसार तथा पर्यावरण की शुद्धि है। कोतवाल ने कहा यज्ञ तो सब सुखों का मूल है। मनुष्य को आध्यात्म अत्यंत आवश्यक है। हम चाहे किसी भी पद पर रहे बिना आध्यात्मिकता के हम किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। इसके बाद क्षेत्र के गांव खैरी, बमेढ़, सिमर्रा भोजपुर, धनौली, परौली, अंबियापुर आदि गांवों में यज्ञ के लिए श्रद्धालुओं को यजमान बनाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …