Breaking News

सत्ता के दवाब में प्रशासन ने रोका सर्व समाज चिंतन समारोह

Spread the love

बिसौली। सत्ता के दवाब में प्रशासन ने रोका सर्व समाज चिंतन समारोह। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दवतोरी में शुक्रवार की सुबह समय करीब 10ः00 बजे दवतोरी में होने वाले क्षत्रियों की स्वाभिमान सर्व समाज चिंतन समारोह को लगे टेंट को पुलिस प्रशासन ने उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में हटवा दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि समाज के लोगों ने उक्त समारोह को संपन्न करने के लिए उप जिलाधिकारी से लेकर थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली तक से समारोह की अनुमति के लिए गुहार लगाई थी लेकिन शासन-सत्ता के दबाव के चलते समाज के समारोह को परमीशन नहीं दी गई, जिससे क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। क्षत्रियों के आक्रोश को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके साथ ही क्षेत्र के तिराहा व चौराहा पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!