Breaking News

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली

Spread the love

बिसौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आवाहन पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जिसमे भाजपाई राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत गगनभेदी नारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। शुक्रवार क़ो नगर के बैनी महाराज मनोकामना मंदिर से वीर सैनिको के शौर्य और पराक्रम के सम्मान मे भव्य तिरंगा यात्रा डी जे और बैंड बाजे के साथ शुरू हुई। तिरंगा यात्रा अटल चौक, बदायू रोड, गोड़ चौराहे, बजरंग चौक, बुधबाजार आदि गली मोहल्लो मे होती हुए ब्रज फार्म पर सभा मे परिवर्तन हुआ। जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगो ने भव्य स्वागत किया। जहां अपने सम्बोधन मे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देशवासियो के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पाकिस्तान क़ो लालकरते हुए कहा की अगर दुश्मन ने जरा भी ओछी हरकत की तब भारतीय सेना दुनिया के नक्शे से उसका नामो निशान मिटाकर ही दम लेगी। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं पूर्ब ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध कर दिया है कि देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथो मे है।भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने और दुश्मन क़ो नेस्तोनाबूत करने मे पूर्ण सक्षम है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, आईटी सेल के जिला संयोजक संदीप चौहान, मुड़िया चेयरमैन अनुपम पाठक, शिव कुमार पाराशरी, ठाकुर रामवीर सिंह एड, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एड, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रीतेश चौहान, सनवीर पाल, अमित वार्ष्णेय, रेशू वार्ष्णेय, मोंटी महाजन, नितिन महाजन, मनोज शर्मा, देवांश सक्सेना भाजपा नेत्री सविता शर्मा, रेनू अग्रवाल, प्रवेश सिन्हा, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी आदि देश भक्त मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …