Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीएचसी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 18 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
गुरुवार को सीएचसी एवं ब्लड बैंक जिला अस्पताल बदायूं की संयुक्त टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी बिसौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज शर्मा द्वारा रक्तदान कर किया गया। रक्तदान शिविर में सीएचसी बिसौली के अधिकारी व कर्मचारी एवं नगर के बुद्धिजीवी रक्तदाताओं द्वारा हर्ष के साथ रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। शिविर में मुख्य रूप से धीरेंद्र नाथ मिश्रा, राजकुमार सिंह, एड. अभीक्ष पाठक, मनोज कुमार टाटा, लखन शर्मा, बृजेश सिंह, मयंक शर्मा, जमाल अख्तर, विजय कुमार, रजत, सनी द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिला अस्पताल बदायूं की बल्ड बैंक टीम द्वारा अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

‘मुस्लिम समाज मेरा परिवार, बिना भेदभाव विकास ही हमारा संकल्प’ : राजीव कुमार सिंह

Spread the loveदातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित दातागंज। विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुस्लिम …