Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव पीएम को भेजा

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव पीएम को भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसापुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मूसापुर निवासी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया लगभग ढाई वर्ष पहले उनकी शादी दिल्ली निवासी निशा (23) के साथ हुई थी, उनका एक बेटा भी है। निशा की शुक्रवार की दोपहर अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद निशा को तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया …